बाउंड्री वॉल का हो रहा निर्माण,खराब क्वालिटी के ईंट और बालू का हो रहा है इस्तेमाल

बाउंड्री वॉल का हो रहा निर्माण,खराब क्वालिटी के ईंट और बालू का हो रहा है इस्तेमाल

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर महराजगंज में बनने वाला इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट शुरुआती दौर में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। बता दें कि सोनौली में बन रहे चेकपोस्ट में दोयम दर्जे के ईंट और बालू का इस्तेमाल भारत और नेपाल के बॉर्डर पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के लिए बनाए जा रहे बाउंड्री वॉल के निर्माण में कराया जा रहा है।महराजगंज के सबसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली में आईसीपी मतलब इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के लिए तेजी से भूमि अधिग्रहण कर इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।कार्यदाई संस्था के ठेकेदार की मनमानी के कारण निर्माण कार्य में भारी अनियमितता देखने को मिल रही है। ऐसा आरोप है कि बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य में लगाए जा रहे मटेरियल्स मानक विहीन और दोयम दर्जे के हैं।महराजगंज में इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट निर्माण में चल रहा भ्रष्टाचार:खराब क्वालिटी के ईंट और बालू का हो रहा है इस्तेमाल, बाउंड्री वॉल का हो रहा निर्माण प्रदेश सरकार के कड़े निर्देश के बावजूद जनपद के तमाम जगहों पर निर्माण काम में अनियमितता की शिकायतें मिल रही हैं। महराजगंज में बनने वाला इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट शुरुआती दौर में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। बता दें कि सोनौली में बन रहे चेकपोस्ट में दोयम दर्जे के ईंट और बालू का इस्तेमाल भारत और नेपाल के बॉर्डर पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के लिए बनाए जा रहे बाउंड्री वॉल के निर्माण में कराया जा रहा है ।महराजगंज के सबसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली में आईसीपी मतलब इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के लिए तेजी से भूमि अधिग्रहण कर इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।कार्यदाई संस्था के ठेकेदार की मनमानी के कारण निर्माण कार्य में भारी अनियमितता देखने को मिल रही है। ऐसा आरोप है कि बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य में लगाए जा रहे मटेरियल्स मानक विहीन और दोयम दर्जे के हैं।
पारदर्शिता व तय मानक के अनुसार काम करने की चेतावनी दी अब इस प्रारम्भिक निर्माण कार्य में अनियमितता मिलाने के कारण पुरे निर्माण कार्य की प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न लग गया है। बताते चले कि इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बन जाने से एक ही छत के नीचे भारत की सभी सुरक्षा एजेंसियां काम करना शुरू कर देंगी। ऐसे में अभी तक तकरीबन 3.5 किलोमीटर तक बाउंड्री वाल का टेंडर हो गया है। उप जिलाधिकारी दिनेश मिश्रा जब मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने निर्माण कार्य में पारदर्शिता व तय मानक के अनुसार काम करने की चेतावनी दी।वहीं कार्यदाई संस्था के ठेकेदार द्वारा अपनी समस्या रखते हुए बताया गया कि नेपाल की तरफ से लोग काम करने से रोक रहे हैं। नेपाल के प्रहरी का कहना है कि जब हमारे यहां के अमीन और लेखपाल आ जाएंगे तब जमीन की पैमाइश कराने के बाद निर्माण काम कराया जाये। जिसके बाद भूमि की पैमाइश कराई गई। निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *