मनबढो ने अधेड़ को मारपीट कर किया घायल
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली के डाक्टर टोला निवास लगभग 40 वर्षीय अधेड़ को गॉव के ही कुछ मनबढ़ों ने बीती रात मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। किसी ने रात में ही डालय 112 को फोन किया। मौके पर 112 नम्बर की पुलिस पहुंची तो जरूर लेकिन ताज्जुब की बात रही कि पुलिस घालय को अस्पताल भेजने के बजाय उसको वहीं पर छोड़कर वापस चली गयी । रातभर वह मौके पर घायलावस्था में पड़ा रहा। सुबह किसी तरह परिजनों को सूचना मिली तो अस्पताल ले गये और पनियरा पुलिस को सूचना दिया। थानाध्यक्ष पनियरा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बभनौली शराब की भट्ठी पर झगड़ा हुआ है। घायल का डाक्टरी परीक्षण कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सम्बंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अबुल ऐन शाह की मानें तो डाक्टर ने पैर टूटने की आशंका में एक्सरे के लिए रेफर कर दिये हैं। तात्कालिक तौर पर अस्थायी प्लास्टर लगवाकर रखा गया है। थोड़ी हालत में सुधार होने पर एक्सरे के लिए ले जाया जायेगा। घायल ग्राम सभा बभनौली के डाक्टर टोला निवासी स्व.रामहरी का लगभग 40 वर्षीय पुत्र रामसजन निषाद है। परिजनों की मानें तो रामसजन को गॉव के मनबढ़ों ने बहाने से शराब भट्ठी पर ले गये। वहाँ खूब शराब पीलाकर नजदीक एक जमीन के प्लाट पर ले जाकर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर भाग गये।


