Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबारिश से टूटा एप्रोच आवागमन हुआ बाधित

बारिश से टूटा एप्रोच आवागमन हुआ बाधित

बारिश से टूटा एप्रोच आवागमन हुआ बाधित

संवाददाता / तैयब अली चिश्ती

महराजगंज: विकास खण्ड निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा गेड़हवा के धोबहा नाला नामक पुलिया जो सटे बहुआर खुर्द गांव से जुड़ा हुआ है तमाम छोटे-बड़े किसानों की आवागमन बराबर रहता है ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बना ठीक है लेकिन पुलिया के सटे ही दोनों तरफ का एप्रोच टूट जाने से दर्जनों गांव के लोगों को तीन किलो मीटर दुसरे सड़क से सफर करके अपने खेतों तक पहुंचते हैं यहां हर वर्ष बाढ़ आ जाने के कारण पानी की निकासी बेहतर हो सके इस वजह से डबल पुलिया का निर्माण हुआ जो बॉर्डर एरिया डेबलपेमेंट कार्यक्रम योजना अंतर्गत वर्ष 2013- 14 में लोकार्पण शिवेंद्र सिंह पूर्व विधायक सिसवां के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ था। हर साल बरसात में ओभर फ्लो पानी हो जाने से निकासी नहीं हो पाता था इस लिए ग्रामीणों के मांग करने पर दोसरा पुलिया का निर्माण हुआ यह मार्ग ग्राम बहुआर खुर्द से कनमिसवां मार्ग को जोड़ता है इसका लोकार्पण पंकज चौधरी माननीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार के कर कमलों द्वारा 2021- 2022 मे विधायक प्रेम सागर पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ था पुलिया से सटे जो एप्रोच टूट गया है ट्राली ट्रैक्टर किसानों की आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र के किसानों का कहना है कि विधायक से लेकर ग्राम प्रधान तक शिकायत किया गया लेकिन किसी की ध्यान अब तक नहीं पडा। गन्ना सीजन का समय आ गया अधिक दूरी तय करके खेतों तक क्षेत्र के किसान पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे