ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाया घटतौली का आरोप, मानक से कम राशन देने का विरोध करने पर धमकाता है कोटेदार
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले में गरीबों के राशन पर कोटेदार ही डाका डाल रहे हैं। एक ऐसा ही मामला आया है पनियरा ब्लॉक में। यहां के इलाहाबाद गांव के कोटेदार पर ग्रामीणों ने कम राशन देने का आरोप लगाया है। कार्ड धारकों का कहना है कि मानक के अनुरूप राशन का वितरण नहीं किया जाता है। कोटेदार 25 किलो की जगह 22 किलो ही राशन मनमानी ढंग से देता है। कम तौल का विरोध करने पर कोटेदार द्वारा अपनी ऊंची पहुँच को बताते हुए मारपीट पर अमादा हो जाता है।कोटेदार पर राशन कार्ड में नाम बढ़वाने के नाम पर धन उगाही करने का भी आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। कार्ड धारकों ने बताया कि कोटेदार की मनमानी की शिकायत कई बार उच्चाधिकारियो से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई। गांव के सर्वजीत सिंह,दीपक सिंह का कहना है कि कोटेदार की ओर से कार्ड धारकों को 25 किलो की जगह 22 किलो ही राशन दिया जाता है। विरोध करने पर कोटेदार अभद्रता पर अमादा हो जाता है।इसके अलावा राशन कार्ड में नाम बढ़ाने के लिए कार्ड धारकों से रूपये लिया जाता है। जिसकी शिकायत दर्जनों बार की गई लेकिन शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की।


