पनियरा में उपभोक्ता को गुमराह कर घूस लेकर मीटर बदलने का आरोप
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर विद्युत वितरण उपखंड पनियरा में उपभोक्ता को गुमराह कर पहले से लगा हुआ मीटर बदल कर दूसरा मीटर लगाने का मामला संज्ञान में आया है। पनियरा एसडीओ मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच टीम गठित किया। शुक्रवार की सुबह विद्युत कर्मियों को सूचना मिला की किसी उपभोक्ता के घर एक व्यक्ति मीटर बदल रहा है। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने उसको पकड़ कर पनियरा विद्युत उपखंड पर लाया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि एसडीओ साहब द्वारा दंड बैठक कराई गई। एसडीओ शाहिद अंसारी ने बताया कि आए दिन उपभोक्ता द्वारा शिकायत मिलता था कि कोई व्यक्ति चालू हालत में बिजली का मीटर बदल कर उसके स्थान पर दूसरा मीटर लगा रहा है। उसके एवज में उपभोक्ताओं से पैसा भी ले रहा है। जांच में पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति मीटर लगाने वाली सिक्योर कंपनी का एक कर्मी है। जो पैसे के लालच में उपभोक्ता को गुमराह करके मीटर बदल रहा है । इसकी सूचना कार्यदाई संस्था सिक्योर कंपनी को दे दिया गया है। उन्होंने उपभोक्ता को आगाह किया है कि भविष्य में इस तरह के फ्रॉड से बचें जिन लोगो के घर में बिजली का मीटर नहीं लगा है उन लोगों के घर बिना शुल्क के मीटर लगना है। मीटर खराब होने की दशा में विभाग को सूचना दें।


