औरहियां मे धन के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के लिए पहुंची टीम
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा औरहियां में शासकीय धन के दुरुपयोग के आरोप की जांच के लिए बृहस्पतिवार को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामचंद्र प्रसाद व सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग रत्नेश कुमार गौड़ गांव में पहुंचे। जांच के दौरान काफी संख्या में दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि गांव के पारस ने डीएम से शासकीय धन के दुरुपयोग की शिकायत की थी। जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की
जाएगी।


