महराजगंज के सोनौली में बनेगा एयरपोर्ट,केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी

महराजगंज के सोनौली में बनेगा एयरपोर्ट,केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर विकास की राह पर सरपट दौड़ रहे महराजगंज में अब एयरपोर्ट भी बनेगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत नेपाल से सटे इस जिले में एयरपोर्ट बनाने का खाका बन रहा है। सोनौली में यह एयरपोर्ट बनाया जाएगा। मंगलवार को चौक में ईको टूरिज्म महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने इसकी जानकारी दी।पिछड़े जिलों में शुमार महराजगंज अब विकास की राह पर है। जिले को एक बड़ी उपलब्धि जंगल सफारी के रूप में मिल गई है। ईको टूरिज्म के वैश्विक नक्शे पर जिले कानाम शुमार हो गया है। इसके साथ ही अब एयरपोर्ट बनाए जाने की बात एक और बड़ी खबर के रूप में आई है। मंगलवार को चौक बाजार में ईको टूरिज्म महोत्सव और सोगीबरवा जंगल सफारी का शुभारंभ करने आए केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने हालांकि यह जरूर कहा कि आधिकारिक सूचना के बाद ही एयरपोर्ट के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *