जिलाधिकारी ने किया अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट कसया का निरीक्षण
कसया स्थित गांधी चौक सहित विभिन्न जगहों का भी किया निरीक्षण
घनश्याम प्रसाद सागर
कुशीनगर। गुरुवार को िलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज गांधी चौक कसया, एयरपोर्ट व रजबाहर ग्राम का निरीक्षण किया गया।कुशीनगर तहसील के पास जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने हेतु सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गांधी चौक का निरीक्षण किया। कुशीनगर बस स्टेशन से शहीद चौक भाया गांधी चौक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है जिसमें 11 किलो वाट के विद्युत सप्लाई को अंडरग्राउंड किए जाने की बात की गई है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत कसया, तहसीलदार कसया मांधाता सिंह व अन्य सभी संबंधित अधिकारियों से इस संदर्भ में पूछताछ की तथा सड़क चौड़ीकरण हेतु प्रोजेक्ट मैप का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा एयरपोर्ट के सीमावर्ती क्षेत्र व बाउंड्री का भी निरीक्षण किया गया। उन्होनें संबंधित अधिकारियों से अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट ली। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बहुद्देशीय हब बनाए जाने की योजना के दृष्टिगत रजबाहर (मधुरिया) फाजिलनगर का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उनके द्वारा स्थल के नक्शे का भी अवलोकन किया गया व उपस्थित अधिकारियों को उन्होनें आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा भी मौजूद रहे।
