Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसभासद पद के भावी प्रत्याशी अरुण जायसवाल ने घर-घर जाकर जनता से...

सभासद पद के भावी प्रत्याशी अरुण जायसवाल ने घर-घर जाकर जनता से लिया आशीर्वाद

सभासद पद के भावी प्रत्याशी अरुण जायसवाल ने घर-घर जाकर जनता से लिया आशीर्वाद

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर पंचायत चुनाव की अभी तिथि भी घोषित नही हुई लेकिन पनियरा में चुनावी तापमान चढ़ने लगा। गुरुवार को नगर पंचायत पनियरा के सिद्धार्थनगर के वार्ड संख्या 3 कर्मठ व जुझारू सभासद प्रत्याशी अरुण जायसवाल ने घर घर मतदाताओं के घर पहुंचकर आशीर्वाद और समर्थन के लिए विनती निवेदन किया ।
क्षेत्रीय जनसैलाब उमड़ पड़ा । सैकड़ो की संख्या में पैदल अपने आवाज से लेकर दुर्गा मंदिर रजौड़ा रोड नहर चौराहा जलूस आकर्षण बन गया । जलूस में मौजूद क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए सभासद पद के भावी प्रत्याशी अरुण जायसवाल ने कहा कि जनता की सेवा करना उनके जीवन का लक्ष्य है । उन्होंने कहा कि जलूस में हजारों की संख्या में शामिल होकर जनता ने खुद बता दिया है कि होने वाले नगर पंचायत के चुनाव में जनता किसके साथ है । दीपक जायसवाल ने कहा कि वह नेता नही बल्कि आप सबके व भाई व बेटा हैं । उन्होंने कहा कि सेवा का अवसर मिला तो क्षेत्र की तश्वीर बदल दूंगा साथ ही क्षेत्र की जनता के मान व सम्मान पर कभी आंच नही आने दूंगा। उन्होंने कहा कि लगातार कई वर्षों से जनता के बीच मे रह कर सबकी समस्यायों का समाधान कराने के साथ ही साथ सभी के सुख – दुख में शामिल रहा जिसका परिणाम है आज जनता उमड़ पड़ी है ।इस दौरान मौजूद रहे दीपक जायसवाल ,तपन गुप्ता, संतोष सिंह, बब्लू जायसवाल, प्रकाश पाल, लल्लू सिंह,अनीश मद्धेशिया, संदीप कुमार, धीरेश, विक्की, मंटू, श्याम मोहन, लकी राहुल, राहुल, प्रदीप, संदीप, विंध्याचल, विनोद, बिंदेश्वरी आदि रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे