Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी गाड़ी, सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मी...

मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी गाड़ी, सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल

मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी गाड़ी, सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में जनपद के दो पुलिस कर्मी घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी पुलिस चौकी के दो दीवान हरेंद्र सिंह व उमेन्द्र कुमार किसी काम से गोरखपुर जा रहें थे। टिकारिया से आगे मलंग स्थान उनकी गाड़ी मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। इस हादसे में दोनों दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों पुलिस कर्मियों को अपने निजी साधन से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे