पीएम आवास में जियो टैग के नाम पर हो रही अवैध वसूली को लेकर लाभार्थियों ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पनियरा महराजगंज। जिले के नगर पंचायत पनियरा में प्रधानमंत्री शहरी आवास के लाभार्थियों से जियो टैगिंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली को लेकर के आज भारी संख्या में लाभार्थियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया।दिए गए ज्ञापन में लाभार्थियों ने लिखा है की कुछ लाभार्थियों का प्रथम किस्त में पचास हजार रुपए और कुछ लाभार्थियों का द्वितीय किस्त में एक लाख पचास हजार रुपए आया है। जिससे सभी लोग अपने- अपने आवास का निर्माण कार्य पुरा करके जियो टैगिंग का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन डूडा विभाग से नियुक्त सर्वेयर व इन्जीनियर उन लाभार्थियों का जीओ टैग नही कर रहे है जो पैसा देने से आनाकानी कर रहे है। लाभार्थियों ने आरोप लगाया है की जीओ टैग के नाम पर उनसे पैसा मांगा जा रहा है। नही देने पर अगली किस्त रोकने की धमकी दी जा रही है। अधिकांश लाभार्थियों से पचीस से तीस हजार वसूली किया गया है। लाभार्थियों का कहना है की जीओ टैग करने के लिए आ रहे कर्मचारी यह कह रहे है की जब सब लोगों ने पैसा दे दिया है, तो तुम लोग क्यों नही दोगे। यह पैसा हम लोग अपने उपर बैठे अधिकारियों को देते है। तुम लोग कही पर भी हम लोगों का शिकायत करके कुछ भी नही बिगाड पाओगें। हम लोग जिसका पैसा चाहेगें उसी का पैसा आयेगा। जिसको लेकर के आज पीएम आवास के लाभार्थियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौपा और तत्काल अवैध वसूली करने वाले जिम्मेदार कर्मी को हटा कर इसकी निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग किया। लाभार्थियों ने चेतावनी दिया है की जिस भी लाभार्थी से डरा धमका कर जो पैसा वसूला गया है उसे 25 नवंबर 2022 तक वापस नही लौटाया गया और जिन लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास के लिए आवेदन किया है उन्हें भी चयनित करके शीघ्र निः शुक्ल प्रधानमंत्री शहरी आवास का लाभ नही दिया गया तो भारी संख्या में पीएम आवास के लाभार्थी 28 नवंबर 2022 से नगर पंचायत पनियरा कार्यालय व जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगें।इस संबंध में अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा।


