Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा राजकीय इंटर कॉलेज के अध्यापकों ने छात्र से जबरन फेंकवाया कूडा,...

पनियरा राजकीय इंटर कॉलेज के अध्यापकों ने छात्र से जबरन फेंकवाया कूडा, इन्कार करने पर पीटा पीड़ित छात्र ने थाने मे तहरीर देकर की कारवाई की मांग

पनियरा राजकीय इंटर कॉलेज के अध्यापकों ने छात्र से जबरन फेंकवाया कूडा, इन्कार करने पर पीटा पीड़ित छात्र ने थाने मे तहरीर देकर की कारवाई की मांग

महराजगंज! जनपद के थाना पनियरा अंतर्गत एक अजीब मामला सामने आया है जिसमे बाल दिवस के एक दिन बाद छात्र से जबरन कूड़ा कचरा फेंकने को मजबूर किया गया जब छात्र ने इंकार किया तो पिटाई की गयी जिससे छात्र को गम्भीर चोटे आयी पीड़ित छात्र ने सम्बंधित थाने मे तहरीर देकर कारवाई की मांग की है! प्राप्त समाचार के अनुसार पनियरा थानान्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज मे सोमवार को बाल दिवस का मेला लगने के दिन 11 हवीं के छात्र अखिलेश यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव ग्राम रजौडा खुर्द लाइन टोला ने विद्यालय के दो अध्यापकों राजेश चौहान और दिनेश गुप्ता पर गम्भीर आरोप लगाते हुए पनियरा थाने मे लिखित मे कहा है दोनों अध्यापकों ने उसे अकेले सारा कुडा कचरा साफ कर फेंकने को कहा जब मना किया तो दोनों अध्यापकों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया जिससे उसे गम्भीर चोटे आयीं है पीड़ित छात्र ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई कर न्याय की मांग की है!

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे