पनियरा राजकीय इंटर कॉलेज के बच्चों से फेंकवाया जा रहा है कचरा
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा राजकीय इंटर कॉलेज में मासूम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वो जगह जिसे शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, जहाँ बच्चे शिक्षा के जरिए अपना भविष्य बनाने आते हैं वहां उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां बच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल के अंदर का कचरा साफ कराया जा रहा है। 14/11/2022 को बाल दिवस मनाया गया था।उसी को लेकर बच्चों से साफ-सफाई कराई जा रही है। सोशल मीडिया टाइम्स संवाददाता के मुताबिक पता चला है कि विद्यालय में अक्सर छोटे व मासूम बच्चों से आए दिन साफ-सफाई कराई जाती है।


