Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा के पूर्व प्रमुख राजेश जायसवाल ने निकाली मोटरसाइकिल जलूस,उमड़ा जनसैलाब

पनियरा के पूर्व प्रमुख राजेश जायसवाल ने निकाली मोटरसाइकिल जलूस,उमड़ा जनसैलाब

पनियरा के पूर्व प्रमुख राजेश जायसवाल ने निकाली मोटरसाइकिल जलूस,उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर पंचायत चुनाव की अभी तिथि भी घोषित नही हुई लेकिन पनियरा में चुनावी तापमान चढ़ने लगा । मंगलवार को नगर पंचायत पनियरा के चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी राजेश जायसवाल उर्फ लल्लू ने रसुहगुरु बगीचे से मोटरसाइकिल जलूस निकाली जिसमे क्षेत्रीय जनसैलाब उमड़ पड़ा । सैकड़ो की संख्या में निकला बाइक जलूस आकर्षण बन गया । जलूस रसुहगुरु बगीचे से निकल कर गया ।मोटरसाइकिल जलूस में मौजूद क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश जायसवाल ने कहा कि जनता की सेवा करना उनके जीवन का लक्ष्य है । उन्होंने कहा कि आज मोटरसाइकिल जलूस में हजारों की संख्या में शामिल होकर जनता ने खुद बता दिया है कि होने वाले नगर पंचायत के चुनाव में जनता किसके साथ है ।श्री जायसवाल ने कहा कि वह नेता नही बल्कि आप सबके वह भाई व बेटा हैं । उन्होंने कहा कि सेवा का अवसर मिला तो क्षेत्र की तश्वीर बदल दूंगा साथ ही क्षेत्र की जनता के मान व सम्मान पर कभी आंच नही आने दूंगा। उन्होंने कहा कि लगातार कई वर्षों से जनता के बीच मे रह कर सबकी समस्यायों का समाधान कराने के साथ ही साथ सभी के सुख – दुख में शामिल रहा जिसका परिणाम है आज जनता उमड़ पड़ी है ।
पूर्व ब्लाक प्रमुख व चेयर पद के भावी प्रत्याशी राजेश जायसवाल उर्फ लल्लू के मोटरसाइकिल जलूस में प्रमुख रूप से मौजूद लोगों में रामनरेश निराला , संजय निषाद , मो ० ईशा अंसारी , राधे निषाद , चंद्रशेखर उर्फ चन्दू प्रजापति , राजेन्द्र चौरसिया , अजमेर अंसारी , रिक्कू निराला , महेन्द्र साहनी , पप्पू कन्नौजिया , रिंकू , सुनील गणेश , सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे