Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाल दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चो ने किया कार्यक्रम

बाल दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चो ने किया कार्यक्रम

बाल दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चो ने किया कार्यक्रम

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर बाल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार की शाम शिक्षिका प्रिंसी अग्रवाल की ओर से सोनोली के एक रेस्टोरेंट में बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि चेयरमैन गुड्डू खान के साथ बच्चों ने केक काटकर एक-दूसरे को बाल दिवस की बधाई दी। इस दिन को यादगार बनाने के लिए पूर्वी जोशी, आनंदी, अंश, श्रेयांश, अंश, प्रतिभा, युवराज, श्लोक, प्रज्ञा, गौरी, लीजा, दर्शिता, अंशिका आदि बच्चों की ओर से गीतों पर रिकॉर्डिंग डांस, नाटक एवं गीत आदि की प्रस्तुति की गई। जिसे देख लोग भाव-विभोर हो गए। चेयरमैन गुड्डू खान ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन का होना भी बच्चों के जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। बच्चे पूरे वर्ष पढ़ाई के बोझ से दबे रहते हैं, ऐसे में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होने से उनका उत्साह बढ़ता है और मन भी पढ़ाई पर लगा रहता है।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन नायला खान, शिक्षिका प्रिंसी अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे