Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशांतिभंग की आशंका में पनियरा पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

शांतिभंग की आशंका में पनियरा पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

शांतिभंग की आशंका में पनियरा पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के द्वारा अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थानाध्यक्ष पनियरा स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा टीम गठित की गयी थी। टीम के अथक प्रयास के बाद भिन्न- भिन्न प्रकरणों में उ.नि. मनोज कुमार व उ.नि. नीरज कुमार यादव की टीम द्वारा कुल 9 व्यक्तियों को शान्ति भंग की आशंका में धारा 151,107,116 सीआरपीसी के तहत चालान कर न्यायालय भेजा जा है। चालान किये गये लोगों में क्रमशः लालजी निषाद पुत्र स्व. रामदास उम्र 46 वर्ष, सोनजीत निषाद पुत्र लालजी निषाद उम्र करीब 25 वर्ष निवासीगण, सदाशिव पुत्र स्व.रामदास निषाद, उम्र 52 वर्ष, अखिलेश निषाद पुत्र सदाशिव निषाद उम्र 20 वर्ष,किताबी देवी पत्नी सदाशिव 46 वर्ष निवासीगण सतगुर टोला खास व ईश्वर निषाद पुत्र रमेश निषाद उम्र करीब 40 वर्ष, सुग्रीव निषाद पुत्र रमेश निषाद उम्र करीब 23 वर्ष, मनोज निषाद पुत्र रमेश निषाद उम्र 18 वर्ष निवासी जंगल जरलहा उर्फ तेन्दुअहिया थाना पनियरा जनपद महराजगंज के नाम शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाले दोनों उपनिरीक्षकों के साथ प्रदीप सेंगर. धीरज गिरि,आशीष यादव, पूनम रानी के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे