मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, परिजनों को नही रास आ रहा यह विवाह
नीलकमल भारती
देवरिया! कयी बार नियति का खेल कुछ अजीब होता है वह दो आत्माओं के मिलन मे जाति परम्परा और रुढिवादिता को नकार देती है और दोनो सच्चे प्रेम करनेवाले को कैसे भी एक कर देती ऐसा ही एक वाकया बरहज घाट थानाक्षेत्र मे देखने को मिला जहाँ दो बालिग प्रेमी जोड़े को पुलिस प्रशासन ने दाम्पत्य सूत्र बंधन मे बंधवा कर एक कर दिया हालांकि दोनों प्रेमियों के परिजनों को पसंद नही आ रहा था फिर भी कानून के रक्षकों ने कानूनी वैधता मानकर अपने ही मौजुदगी मे यह बेहतरीन सामाजिक कार्य कर दिखाया!समाचार के अनुसार जिले के बरहज थाना घाट स्थित अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को प्रेमी युगल ने सात फेरे लिए मौके पर दोनों की परिजनों ने आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बताया जा रहा है कि 4 वर्षों से युगल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन शादी में परिवार वालों आड़े आ रहे थे। पुलिसकर्मियों ने दोनों परिवारों को समझाया जिसके बाद में शादी कराने के लिए तैयार हो गए। मंगलवार को मोहांव गांव निवासी दिलीप विश्वकर्मा और रुद्रपुर कोतवाली के जंगल इमिलिहा निवासी उसकी प्रेमिका प्रीति विश्वकर्मा बरहज थाने पहुंचे। दोनों ने अपने को बालिग बताते हुए विवाह में परिवार वालों को रोडा बताया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया। घंटों चली पंचायत के बाद बनी सहमति पर शाम को दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।इस मौके पर थाना अध्यक्ष जयशंकर मिश्र, अमरनाथ सोनकर, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।


