महिला साइकिल यात्री प्रीति मस्के का रोटरी कुशीनगर ने किया स्वागत

महिला साइकिल यात्री प्रीति मस्के का रोटरी कुशीनगर ने किया स्वागत

पाकिस्तान बॉर्डर से चीन बॉर्डर तक 3810 किमी की यात्रा पर हैं प्रीति

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर! महिलाओं की सफलता उम्र की मोहताज नहीं कम उम्र की लड़कियां तो शानदार प्रदर्शन कर ही रही हैं, तो वहीं उम्र दराज महिलाएं, परिवार और गृहस्थी संभालने के साथ ही उद्योग जगत, एथलेटिक्स में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इन्हीं दमदार महिलाओं में पुणे की रोटेरियन प्रीती मस्के का नाम भी जुड़ गया है।
प्रीति मस्के 1 नवंबर 2022 से अपनी साइकिल यात्रा का आरंभ पाकिस्तान सीमा के कोटेश्वर (गुजरात) से किया है जो चीन सीमा के कीवीथू (अरुणाचल प्रदेश) तक 3810 किलोमीटर की दूरी तय कर के पूरी होगी।
इस दौरान मंगलवार कुशीनगर में राजमार्ग 28 पर रोटरी क्लब के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया। प्रीति ने रोटरी के सदस्यों के साथ अपने यात्रा की रोचक घटनाएं साझा की उन्होंने बताया कि वे खुद रोटेरियन है। इन्होंने लोगों को अंगदान हेतु प्रोत्साहित करने के लिए अंगदान जागरूकता अभियान के नारे के साथ इस साइकिल यात्रा को समर्पित किया। उनके साथ और भी साथी सुनील मोकाल, मयंक मीणा, संदीप सेलोन, निवेदिता भी सहयोगी के रूप में साइकिल के पीछे चल रहे हैं।
प्रीती मस्के ने बताया कि अपने साइकिलिंग कैरियर में ऐसा कारनामा कर दिखाया कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। प्रीती की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वह दो बच्चों की मां भी हैं। साल 2019 में प्रीति और उनके समूह ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर तय किया था। इसमें 3773 किलोमीटर के सफर को प्रीति ने 17 दिन 17 घंटों में पूरा किया था। वहीं महाराष्ट्र के नासिक से अमृतसर, पंजाब के बीच का 1600 किलोमीटर का सफर महज 5 दिन और 5 घंटे में पूरा किया था। उनकी उपलब्धि इसलिए खास हैं क्योंकि इस रूट पर साइकिल से सफर तय करने वाली वह इकलौती महिला साइकिलिस्ट हैं।
रोटरी कुशीनगर ने साइकिलिंग टीम को जलपान एवं आवश्यक सामग्री देकर बंगाल एवं बिहार के रोटरी और अन्य साइकिलिस्ट को भी सूचित किया जो यात्रा के दौरान उन्हें सहयोग एवं स्वागत करेंगे। प्रीति मस्के ने भी रोटरी कुशीनगर के सदस्यों को टी-शर्ट प्रदान किया।
इस अवसर पर रोटरी के सचिव वाहिद अली, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, सह सचिव दिनेश यादव एवं आदिल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *