नहाने गया किशोर लापता,गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी

नहाने गया किशोर लापता,गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा व कैम्पियरगंज थाना की सीमा पर भौराबारी स्थित रोहिन नदी में मंगलवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर नहाने गये दो किशोर नदी में डूबने लगे, मौके पर ग्रामीणों ने एक को जिन्दा बचा लिया जबकि दूसरा लापता हो गया है जिसकी तलाश गोताखोरों की मदद से चल रही है। मौके पर एसडीएम सदर मोहम्मद जशीम व थानाध्यक्ष पनियरा स्वतंत्र कुमार सिंह एवं गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।उपरोक्त थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित यादव टोला निवासी 14 वर्षीय कृष्णानंद पुत्र संदीप जायसवाल व 13 वर्षीय निखिल पुत्र दीपचंद नहाने के लिए रोहिन नदी के भौराबारी पुल के पास गये थे। जहां दोनों डूबने लगे तो वहां मौजूद स्नान कर रहे कुछ लोगों ने निखिल को बचा लिया लेकिन कृष्णानंद लापता हो गया। मौके पर सूचना पाकर गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *