Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवीडियो वायरल होने पर छ: स्वास्थ्यकर्मीयो को जिला प्रशासन ने किया वर्खास्त

वीडियो वायरल होने पर छ: स्वास्थ्यकर्मीयो को जिला प्रशासन ने किया वर्खास्त

वीडियो वायरल होने पर छ: स्वास्थ्यकर्मीयो को जिला प्रशासन ने किया वर्खास्त

रात्रि काल में सड़क दुर्घटना में घायल अज्ञात व्यक्ति के अचेत अवस्था में फर्श पर लेटे रहने व आसपास कुत्ते की गतिविधियों का वायरल

घनश्याम प्रसाद सागर ब्यूरोचीफ

कुशीनगर। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0 के0 वर्मा ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय जनपद कुशीनगर के आपातकालीन वार्ड में दिनांक 01 नवंबर 2022 को रात्रि काल में सड़क दुर्घटना में घायल अज्ञात व्यक्ति के अचेत अवस्था में फर्श पर लेटे रहने व आसपास कुत्ते की गतिविधियों का वायरल हो रहा वीडियो के संदर्भ को जिलाधिकारी महोदय द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है इससे चिकित्सालय की छवि भी धूमिल हुई ।इस संदर्भ में रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात छह चिकित्सा कर्मी क्रमशः सुनील कुशवाहा (स्टाफ नर्स), रामाशीष यादव (संविदा एन0 एच0 एम0), विजय बहादुर कुशवाहा (वार्ड बॉय), मनहरण शुक्ला(वार्ड बॉय), अर्जुन कुशवाहा (स्वीपर), मुकेश कुमार(स्वीपर) को कार्यो के प्रति लापरवाही के दृष्टिगत तात्कालिक प्रभाव से सेवा मुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे