Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता...

जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ हुयी अर्हता बैठक

जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ हुयी अर्हता बैठक

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर! जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारी के सम्बन्ध में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक दैरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 09-11-2022 को होना है, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 08-12-2022तंक निर्धारित है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत ड्रॉफ्ट इलेक्ट्रोल रूल का प्रकाशन दिनांक 09-11-2022को, दावा/आपत्तियां दायर करने की तिथि दिनांक 09-11-2022से 08-12-2022 तंक तथा विशेष अभियान के तहत दिनांक 12-11-2022 शनिवार, 20-11-2022 रविवार, दिनांक 26-11-2022 शनिवार, व 04-12-2022 रविवार को आयेजित की जाएगी। दावे /आपत्तियों का निस्तारण 26-12-2022 सोमवार को तथा अंतिम प्रकाशन दिनांक 05-01-2023 को किया जाएगाअपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा की गयी।इस अवसर पर राजनैतिक दलों से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अयोध्या लाल श्रीवास्तव, भाजपा से केशवनाथ उपाध्याय, समाजवादी पार्टी से कैसर जमाल, कांग्रेस से अब्दुल हमीद, राष्ट्रीय लोकदल से रामभवन राव, एनसीपी से राजकिशोर कुशवाहा,बसपा से सुभाष भास्कर, सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी भीम सिंह, व निर्वाचन कार्यालय के निर्मल सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे