Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोक आस्था का महापर्व छठ पूजा कुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न हो जिलाधिकारी...

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा कुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न हो जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा कुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न हो जिलाधिकारी ने लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक और अन्य आलाधिकारी भी रहे मौजूद

ब्यूरो चीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा कुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा जनपद के छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर छठ पूजा की तैयारियों के दृष्टिगत किए जा रहे इंतजाम का जायजा लिया गया।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के क्रम में पडरौना दरबार रोड राधा वल्लभ मंदिर के पास स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, घाट की सफाई स्वच्छता आदि पर विशेष ध्यान देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पडरौना को घाटों की साफ-सफाई स्वच्छता हेतु निर्देशित किया। उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह को घाट पर व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया । क्षेत्राधिकारी पडरौना कुंदन सिंह को घाटों पर भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे