सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप करायें मूर्ति विसर्जन
महराजगंज:-यूपी के जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के रोहिन नदी के भौराबारी पुल के पास लक्ष्मी प्रतिमा के हो रहे विसर्जन स्थल स्थल का उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ सदर व थानाध्यक्ष पनियरा सत्य प्रकाश सिंह मय दलबल के मौजूद रहे। इस दौरान थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी मुजुरी नीरज कुमार यादव, कानूनगो मुजुरी रामरतन मौर्य, दीपक कुमार, उधम सिंह, सहित तमाम पुलिस व राजस्वकर्मी मौके पर डटे रहे। समाचार लिखे जाने तक लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन जारी रहा। कल भी कुछ मूर्तियों का विसर्जन होगा।


