- विद्युत पोल से टकराकर तीन घायल
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात में परतावल पनियरा एन एच 328 मार्ग पर बभनौली बुजुर्ग कम्पोजिट विद्यालय के सामने मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर सड़क से सटे गड़े विद्युत पोल टकरा गया। हादसे में बाइक पर सवार दीपक (22), आकाश (16) निवासी बड़वार एवं दुर्गेश (30) निवासी रामनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक सभी का इलाज चल रहा था। प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल ऐन शाह की सूचना पर मौके पर चौकी इंचार्ज रोहित कुमार सिंह पहुंचे। तत्काल उन्होंने एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पनियरा भेजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है।


