पनियरा परतावल मार्ग पर स्थित बभनौली चौराहे के आगे जंगल में सड़क पर झुका पेड़ मौत को दे रहा दावत, इसी पेड़ से गई थी एक व्यापारी की जान
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा वन प्रभाग क्षेत्र के परतावल पनियरा मार्ग पर स्थित बनरहवा पूल से दो सौ मीटर पश्चिम तरफ बीच जंगल में सड़क के बगल में स्थित पेड़ सड़क की तरफ ऊपर का हिस्सा झुक गया है जिससे थोड़ी सी लापरवाही भी लोगों की जान ले ले रही है। पनियरा परतवाल एक जर्जर मार्ग था मार्ग तो किसी तरह बना लेकिन रास्ते मे झुके हुए पेड़ पर शायद ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी ठेकेदार व कर्मचारियों की लापरवाही ने कईयों की जिंदगी को छीन लिया। इस संबंध में डीएफओ गोरखपुर से दूरभाष के माध्यम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मौक़े पर पहुँच कर मैंने जांच की है दीवाली बाद चार दिन में पेड़ को कटवा दिया जायेगा। रेंजर पनियरा जगदंबा पाठक ने बताया कि हो रही दुर्घटना व राहगीरों की समस्या को देखते हुए जल्द ही पेड़ कटवा लिया जायेगा।


