सर्वहितकारी परिवार देश के प्रत्येक जिले तहसील और ब्लॉक तक लोगों को जोड़ेगा,घनश्याम प्रसाद
घनश्याम प्रसाद सागर
कुशीनगर! देश के सुप्रतिष्ठित राष्ट्रीय सामाजिक महासंगठन “सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन” अपने सभी अनुषंगी विंग के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देगा उन्हें सदस्य बनाकर महासंगठन के राष्ट्रीय परिवार मे सम्मानित सदस्य के रुप मे शामिल करेगा जनसेवा का राष्ट्रीय वैनर देकर सम्मानित जनों को समाजसेवा, राष्ट्र सेवा के साथ पत्रकार हितो की रक्षा के लिए प्रेरित करेगा प्रत्येक घर परिवार मे एक सदस्य जरुर सर्वहितकारी परिवार का सदस्य होगा!उक्त बातें शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित विरला धर्मशाला मे आयोजित कार्यकर्ता मीटिंग मे सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के मुखिया और संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ” सागर ” ने पत्रकार वार्ता के दौरान ब्यक्त किए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ब्लॉक तक ईकाइयों का गठन का कार्य कुशीनगर से शुरू किया गया है कुशीनगर मे महासंगठन के अनुषंगी विंग सर्वहितकारी सामाजिक सेवा प्रकोष्ठ मे ब्लॉक अध्यक्षों के मनोनयन किया गया जिसमे तमकुही राज ब्लॉक से सूचित शर्मा, सेवरही से दरोगा गुप्ता, फाजिलनगर से राहुल विश्वकर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष रत्नेश शर्मा,कसया ब्लॉक अध्यक्ष के रुप मे अली हैदर, नेबूआ नौरंगिया से अशोक सिंह, मोतीचक से अभय उपाध्याय को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया जबकि देवरिया जिले से ब्लॉक पथरदेवा से रणजीत शर्मा रामपुर कारखाना से नीलकमल भारती के चयन होने की जानकारी दी जबकि तहसील अध्यक्ष कसया से नईयरे आजम का चयन हुआ सर्वहितकारी यूवा ब्रिगेड कुशीनगर जिलाध्यक्ष के पद पर ओमप्रकाश प्रजापति और जिला पर्यवेक्षक पद पर राम अवध प्रसाद का चयन कर महत्वपूर्ण कमान सौपा गया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को संगठन मे शामिल करने और उनके हितों की रक्षा करने महासंगठन के सर्वहितकारी अवधारणा फलीभूत होगी सर्वहितकारी परिवार देश का एकमात्र एकलौता ऐसा संगठन होगा जिसमें सभी की सहभागिता और प्रतिनिधित्व मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा कार्यक्रम मे महासंगठन के तमाम पदाधिकारी अकबर अली, अवनीश कुमार, अंकित, मुकेश खरवार, विशाल कुशवाहा, वैभव कुमार तिवारी, अरविंद कुमार ओझा, लोकनाथ गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मोजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा विशिष्ट अतिथि के रुप मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (सां0 प्रशासन) दिनेश कुमार ओझा और मेजबान के रुप मे सर्वहितकारी प्रेस क्लब के प्रदेश सचिव उ0प्र0 मस्तराज शर्मा रहे!


