Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वर्गीय नेता जी श्रद्धा सुमन अर्पित करते समय,सपा कार्यकर्ताओं के आंखों से...

स्वर्गीय नेता जी श्रद्धा सुमन अर्पित करते समय,सपा कार्यकर्ताओं के आंखों से निकल पड़े आंसू

स्वर्गीय नेता जी श्रद्धा सुमन अर्पित करते समय,सपा कार्यकर्ताओं के आंखों से निकल पड़े आंसू

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर नगर पंचायत पनियरा में सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव की 11 वीं पर उनके चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।और स्वर्गीय नेता जी की आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।शुक्रवार को लगभग 11 बजे क्षेत्र के सपा नेता इन्द्रासन यादव के कार्यालय पर इकट्ठा हुए। जिसमे उपस्थित सपा के निवर्तमान विधान सभा अध्यक्ष अमर नाथ उर्फ लल्ला यादव ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आज नेता जी कमी से पूरे देश का क्षति हुआ है। इस हृदय विदारक घटना से पिछड़ो , दलितों और शोषितों की आवाज उठाने वाले नेता की कमी कभी पूरा नही हो सकता।
इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि इन्द्रासन यादव ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि सैफई में यह रीति है कि किसी भी मृतक का तेरहवीं नही की जाती है। बल्कि ग्यारहवीं पर शुद्धिकरण के लिए हवन किया जाता है। जिसको लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है जब भी किए नई परम्परा की शुरुआत कोई बड़ा आदमी करता है तो उसका नकल गरीब करते है जिसके फालतू बोझ उनपर पड़ता है । इस लिए सैफई के परम्परा को जारी रखते हुए ब्रह्मभोज कार्यक्रम नही किया जाएगा बल्कि 11 वीं पर शुद्धिकरण के लिए हवन किया जाएगा।कार्यक्रम को सपा के वरिष्ठ नेता राम बचन यादव,उमा यादव, ध्रुव नारायण उर्फ लालू यादव ने भी स्वर्गीय नेता जी को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों संबोधित किया।
इस मौके पर अर्जुन यादव, ब्रह्मदेव यादव, विनय सिंह उर्फ विक्कीयादव,रमजान,अख्तरहुसैन,जलालुद्दीन,जुल्फेकार,अहमद,गुलफाम,नागेंद्र यादव,बनारसी,सुहेल सिद्दीकी,सूरज, अमरनाथ राजभर, विशिमिल्लाह,राम चन्द्र गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे