Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविदेश भेजने के नाम पर जालसाजी,तीन पर मुकदमा दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी,तीन पर मुकदमा दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी,तीन पर मुकदमा दर्ज

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर कोल्हुई क्षेत्र के हरैया पंडित निवासी एक शख्स से विदेश भेजने के नाम पर पैसा लेना गांव के ही तीन युवकों पर भारी पड़ गया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर युवकों को तलाश शुरू कर दी है।हरैया पंडित निवासी अब्दुल हमीद विदेश जाने के लिए गांव के ही तीन युवकों के संपर्क में आया। तीनों युवक विदेश भेजने के नाम पर पैसा तो ले लिया, लेकिन पांच माह से सिर्फ आश्वासन देते रहे। इतना इंतजार के बाद जब अब्दुल हमीद पैसा वापस मांगने लगा तो तीनों ने घर से भगा दिया। हार मानकर पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीनों आरोपितों सोहैल,जुबैर व शोएब के खिलाफ 419, 420 व 406 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे