Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशत्रिदिवसीय किसान मेला व प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने पहुंचे आज उप मुख्यमंत्री...

त्रिदिवसीय किसान मेला व प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने पहुंचे आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

त्रिदिवसीय किसान मेला व प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने पहुंचे आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

घनश्याम प्रसाद सागर ब्यूरो चीफ कुशीनगर

कुशीनगर। उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य का आज कुशीनगर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। विदित हो कि पथरदेवा (देवरिया) में आयोजित त्रिदिवसीय किसान मेला व प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के दृष्टिगत उनका कुशीनगर एयरपोर्ट आगमन हुआ। विदित हो कि कल इसी संदर्भ में मा0 उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भी जनपद आगमन हुआ था।एयरपोर्ट पर माननीय विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, माननीय विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, माननीय विधायक तमकुहीराज असीम राय जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी व अन्य गणमान्यों ने मा0 उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।पत्रकारों से वार्ता के क्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री ने बताया कि तथागत की धरती पर आना सौभाग्य की बात है । कानून व्यवस्था के मुद्दे पर माननीय उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोई अपराध करने वाला व्यक्ति यदि यह समझे कि वह बचा लिया जाएगा तो यह संभव नहीं है। जनता भयमुक्त महसूस कर रही है तथा अपराधी डरा हुआ रहता है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे