Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगुरुवार से उदित नारायण पीजी कॉलेज से छात्र नेता बैठेंगे भूख हड़ताल...

गुरुवार से उदित नारायण पीजी कॉलेज से छात्र नेता बैठेंगे भूख हड़ताल पर

गुरुवार से उदित नारायण पीजी कॉलेज से छात्र नेता बैठेंगे भूख हड़ताल पर

घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर! उदित नारायण पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज पडरौना के छात्र नेताओं ने 22 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को अब भूख हड़ताल में बदल दिया है छात्र नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का कहना है महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर ममता मणि त्रिपाठी अपने तानाशाही रवैए के साथ छात्रों के हितों का हनन कर रही हैं हमारी मांगों को सुनने के बजाय छात्र छात्राओं से महाविद्यालय कैंपस में घूम घूम कर हम सभी को छात्रों से समर्थन न देने की अपील कर रही हैं साथ ही हम सभी को गुंडा की संज्ञा दे रही हैं लेकिन हम सभी अपने मांगों पर अडिंग हैं, अपनी समस्याओं को लेकर अंतिम दम तक लड़ते रहेंगे।वहीं मौजूद छात्र नेता अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा की प्राचार्य जी हम लोगों को डराने के लिए हमारे घर पर पत्र भेज रही हैं साथ हम लोगों से बात करने से एवं ज्ञापन लेने की मना कर रही हैं, रात में बिजली की कनेक्शन कटवा दी जा रही है ताकि हम लोग रात में अंधेरे में रहे महाविद्यालय की गेटों को बंद करा कर कर्मचारियों को बाहर निकलवा दिया जा रहा है ताकि हम लोगों से कोई मिलने ना आ सके।छात्र नेता राज गुप्ता एवं अंकित यादव ने कहा खून का एक कतरा छात्र हित को समर्पित है अंतिम दम तक हम छात्र हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे और इस तानाशाही रवैया की प्राचार्य को अपनी मांग मनवाने पर मजबूर करेंगे।
धरने पर सर्वेंद्र कुशवाहा,विकास यादव,धवन जायसवाल आदि छात्र नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे