उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक का आज कुशीनगर एयरपोर्ट पर हुआ आगमन,
त्रिदिवसीय किसान मेला व प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे कुशीनगर
घनश्याम प्रसाद सागर
कुशीनगर। उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक का आज कुशीनगर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। विदित हो कि पथरदेवा (देवरिया) में आयोजित त्रिदिवसीय किसान मेला व प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के दृष्टिगत उनका कुशीनगर एयरपोर्ट आगमन हुआ।एयरपोर्ट पर माननीय विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, माननीय विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, माननीय विधायक देवरिया सदर डॉ0 शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र व अन्य गणमान्यों ने मा0 उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।पत्रकारों से वार्ता के क्रम में उन्होंने बताया कि कुशीनगर जनपद उनके हृदय में है। यह भगवान बुद्ध की धरती है शांति का संदेश पूरी दुनिया में यहां से जाता है। कुशीनगर के चतुर्मुखी विकास व सर्वश्रेष्ठ विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है।मा0 उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जो भी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं उस पर कार्य किया जाएगा। जो भी कार्य हैं वे समय-सीमा में पूरे हों उसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में कुशीनगर को सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में स्थापित करने के लिए वे संकल्पित है। जो भी दुश्वारियां है उसका निराकरण करेंगे।एयरपोर्ट के बंद परिचालन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अधिकारियों से वार्ता चल रही है तथा भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री से कल ही वे इस संदर्भ में फोन पर वार्ता कर समस्या का निराकरण करने का प्रयास करेंगे। उन्होनें कहा हवाई यातायात शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा।इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों की उपस्थिति रही।


