15 नफर वारण्टी को गिरफ्तार करने मे पनियरा पुलिस सफल
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर थानाध्यक्ष पनियरा सत्य प्रकाश सिंह द्वारा वांछित / वारण्टी आरोपियों के लिए टीम गठित की गयी थी। टीम के अथक प्रयास के बाद रविवार को 15 नफर वारण्टी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में क्रमशः राकेश पुत्र मुक्तनाथ, निवासी मुजुरी माली टोला, कैलाश पुत्र नरेश निवासी मुजुरी माली टोला, सुभाष पुत्र रामनयन निवासी पनियरा टोला बरगदवा, सुभाष पुत्र जुगनू निवासी बसडिला, रामकिशुन पुत्र जुगनू निवासी बसडिला गुड्डू पुत्र राममूरत निवासी जंगल बड़हरा, अर्जुन पुत्र मन्नर केवट निवासी देवीपुर छोटका टोला, मन्नर केवट पुत्र बाबूलाल, देवीपुर छोटका टोला, कालीचरन पुत्र इन्नर, राजाराम धोबी पुत्र भागीरथी निवासी खुटहा बाजार, थाना पनियरा, केदार पुत्र महेश नि मुड़िला बाजार, नरेश पुत्र लालचन्द नि हंसखोरी महुअवा, रामानन्द गौड़ पुत्र गंगराज गौड़ निवासी बरियारपुर, इसरावती पत्नी नरेश नि हंसखोरी महुअवा, के नाम शामिल है इसी क्रम में न्यू पीएचसी रानीपुर में शराब के नशे में डाक्टर के साथ दुब्यवहार करने के आरोप में 151 सीरपीसी के तहत चालान सक्षम न्यायलय भेजा गया है।


