Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्वकर्मा संकल्प समारोह को लेकर बैठक संपन्न

विश्वकर्मा संकल्प समारोह को लेकर बैठक संपन्न

विश्वकर्मा संकल्प समारोह को लेकर बैठक संपन्न

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा के एक मैरेज हाल में रविवार को विश्वकर्मा संकल्प समारोह के तहत बैठक की गयी। बैठक के मुख्य अतिथि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रुप मेंपरतावल ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, मेजर जगदीश शर्मा व जिला सहायक निबंधन अधिकारी राकेश शर्मा रहे। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रूपेश शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम को प्रारम्भ करने से पहले मुख्य अतिथथि एवं सभी अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के सम्मुख दीप प्रज्जवलीत कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश विश्वकर्मा ने किया। बैठक में सभी वक्ताओं ने विश्वकर्मा समाज में व्याप्त समस्याओ के उन्मूलन एवं अपने बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया जिससे शैक्षिक रूप से जागरूक करने एवं आर्थिक रूप से पिछड़ेपन तथा सामाजिक रूप से जागरूकता पर विस्तार पूर्वक अतिथियों ने चर्चा किया। बैठक में मुख्य रूप से सुभाष विश्वकर्मा पूर्व जिला मंत्री भाजपा, हरिशंकर वर्मा पूर्व जिला प्रमुख, राजकुमार शर्मा, उग्रसेन विश्वकर्मा, श्याम मिलन विश्वकर्मा जिला सहसंयोजक भाजपा राम मिलन विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, अमीत विश्वकर्मा, पंकज शर्मा, अंगद विश्वकर्मा प्रेम विश्वकर्मा प्रान, मिठाई लाल विश्वकर्मा, डा सुमीत शर्मा सदानन्द वर्मा पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे