Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

पनियरा में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

पनियरा में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा मे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पनियरा के नगर अध्यक्ष दिलीप कसौधन की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल के महराजगंज में 18 अक्टूबर के आगमन को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही पदाधिकारियों को उनके स्वागत करने की अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी। श्री कसौधन ने बताया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अयक्ष संदीप बंसल का स्वागत सर्व प्रथम परतावल में किया जायेगा । उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंसल अपने काफिले के साथ महराजगंज पहुच कर एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अख्तर खान, नगर महामंत्री अजय जायसवाल, कोषाध्यक्ष रामनिवास सिंह, नगर प्रवक्ता ओम प्रकाश कनौजिया, उपाध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, मनोज कसौधन, बिन्देश्वरी जायसवाल, नगर मंत्री अनिल मद्धेशिया, राजेश गुप्ता, संगठन मंत्री राकेश जायसवाल, गौतम गुप्ता, विशाल मद्धेशिया, संयुक्त मंत्री विष्णु मद्धेशिया, नगर संरक्षक अशोक जायसवाल एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे