डा. वैभव प्रबल से शराब के नशे में दुर्व्यवहार के मामले में मजिस्ट्रेट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया जेल
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर न्यू पीएचसी लक्ष्मीपुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. वैभव प्रबल से शराब के नशे में दुर्व्यवहार के मामले में मजिस्ट्रेट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार डाक्टर से शराब के नशे में ईश्वर चंद्र चौहान पुत्र राम लखन चौहान रानीपुर शराब के नशे में गाली-गलौज वाद विवाद कर लिया। जिसके बाद आयोग्य मेला कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गया। जिसमें फार्मासिस्ट दिलीप अग्रहरि, अनूप सिंह प्रयोगशाला सहायक, दिलीप स्वीपर, नीलम सिंह संगिनी, किरण आशा कार्यकत्री बिंदु आशा कार्यकत्री ने बीच बचाव किया।
इस बाबत थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि न्यू पीएचसी लक्ष्मीपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. वैभव प्रबल के तहरीर पर ईश्वर चंद चौहान निवासी रानीपुर धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां पर उप जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम का कहना है कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला कार्यक्रम के दौरान न्यू पीएचसी लक्ष्मीपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी ड वैभव प्रबल से रानीपुर गांव का एक शख्स शराब के नशे में गाली गलौज, वाद विवाद कर दिया था जिसको 14 दिन के लिए जिला जेल भेज दिया गया है।


