सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन का उद्देश्य देशसेवा, समाजसेवा और पत्रकार हितों की रक्षा करना है – घनश्याम प्रसाद
कुशीनगर! हमारी अवधारणा की झलक हमारे नाम मे परिलक्षित हो जाती है समाज मे सभी के हितों की रक्षा करना, उनका सहयोग और सेवा करना सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन का एकमात्र उद्देश्य है पत्रकार साथियों, अधिवक्ता साथियों के हितों के लिए भी हम सतत संघर्षरत हैं समाज को एक उज्जवल पथ मिले देश खुशहाल हो यूवा उन्नति की तरफ बढे यह हमारा पावन उद्देश्य है!उक्त बाते सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान ब्यक्त किए पत्रकार साथियों का उत्पीड़न कत्तई स्वीकार नही किया जायेगा इसके लिए लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा पत्रकार चुकि वुद्धिजीवी वर्ग से आता है इसलिए यह सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए विनम्रता पूर्वक अपनी बात रखता है यही तो इसकी खूबी है आजादी के बाद से आजतक उत्पीड़न झेला मगर कभी भी अलोकतांत्रिक नही हुआ सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन भारत सरकार को गरिमामयी ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग करता है पत्रकारों को उचित मानदेय या मासिक पेंशन के रुप मे सुविधाएं प्रदान करे पत्रकार लोकतांत्रिक शासन प्रणाली का सार्वभौमिक सेतु है जो शासन और आमजनता को जोड़ने का काम करता है इसके बावजूद भी न तो सरकार कुछ देती है और ना ही समाचार संस्थान ही देते है इसलिए पत्रकार पिछले 75 साल से घोर उपेक्षा का शिकार है सरकार को पहल कर अपने वजट मे पत्रकार के लिए फंड की ब्यवस्था करनी चाहिए पत्रकार आयोग का भी गठन करना चाहिए केवल मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पत्रकार मानकर असंख्य पत्रकारों का अपमान नही करना चाहिए अपितु जिला सूचना विभागों मे दर्ज पत्रकार सूची के आधार पर सम्यक रुप से एक समान सुविधाएं देनी चाहिए!
सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन देश के विभिन्न प्रांतों मे विस्तार पथ पर अग्रसर है समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतसंकल्पित है!


