Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर के कर्मचारियों में लैपटॉप व प्रिंटर वितरित

हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर के कर्मचारियों में लैपटॉप व प्रिंटर वितरित

हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर के कर्मचारियों में लैपटॉप व प्रिंटर वितरित

आमजनमानस को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा:डॉ. विनोद कुमार गुप्ता

घनश्याम प्रसाद सागर

मथौली बाजार (कुशीनगर)
आमजनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही ।जिसके लिए शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने को अस्पताल पर हर तरह के दवाओं ,डॉक्टर से परामर्श के साथ हर संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है ।उक्त बातें विकास खण्ड मोतीचक अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली पर सीएचओ को लैपटॉप व प्रिंटर वितरित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार गुप्ता ने कही।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा ने कहा कि विकास खण्ड में कुल 11 क्रियाशिल हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर संचालित है जिस पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को लैपटॉप व प्रिंटर दिया गया है ।जिससे टेली मेडिसिन व टेलीकंसलटेशन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही विभिन्न योजनाओं की रिपोर्टिंग करना भी आसान हो जायेगा।इन केंद्रों पर टीवी,टीकाकरण सहित 15 तरह की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस अवसर पर डॉ. राजेश मद्धेशिया, डॉ. धर्मेंद्र, बीपीएम सुनील कुमार,बीसीपीएम राजेश कुमार,वैक्सीन इंचार्ज राकेश कुमार मद्धेशिया, आदित्यनाथ सिंह,नरेंद्र सिंह,आरोग्य मित्र चन्दन कुमार श्रीवास्तव,चीफ फार्मासिस्ट सत्येंद्र मिश्रा, सीएचओ
रामसेवक त्यागी,अश्वनी,रुचि सिंह,सपना पांडेय, साधना, किरन कुशवाहा,अल्पना पांडेय, दीप्ती वर्मा,प्रियंका शर्मा,लक्ष्मी निषाद,मीनाक्षी आदि उपस्थित रही।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे