रामप्रवेश ने एडीजी को प्रार्थना पत्र देकर,काशीनाथ सिंह पर कार्यवाही की किया मांग
रमजान अन्सारी की रिपोर्ट महराजगंज
अपर पुलिस महानिदेशक ने एसपी को कार्यवाही करने का दिया निर्देश
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर के कार्यालय में गुरुवार को राम प्रवेश उपाध्याय ने पहुँचकर कई सबूतों सहित प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया और काशीनाथ सिंह पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई ।जिस पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज को मामले में जाँच करने हेतु निर्देशित किया गया है और त्वरित कार्यवाही करते हुए एडीजी ने आख्या भी मांगा है।रामप्रवेश उपाध्याय बतौर अध्यापक कप्तानगंज संस्कृत विद्यालय में कार्यरत है । वही नगर पंचायत परतावल वार्ड सख्या 15 के रहने वाले काशीनाथ सिंह जो अपने आपको मुख्यमंत्री जी का पूर्व प्रतिनिधि बताकर सत्ता का दुरुपयोग करते हुए क्षेत्र में भ्रष्टाचार करते हुए करोङो की संपत्ति अपने नाम कर लिए है और वर्षो से शिक्षक राम प्रवेश उपाध्याय के खिलाफ कई लोगो के द्वारा शिकायत कराकर जांच कराने से और परेशान करते थे और बीते 23 सितंबर को शिक्षक राम प्रवेश उपाध्याय की स्नातक ,स्नाकोत्तर एवं बीएड की मार्कसीट को फर्जी बताते हुए सोशल मीडिया एवं अपने ट्विटर अकाउंट से वायरल कर दिया साथ ही एक वीडियो में उनका बयान भी आया जिसमे शिक्षक को फर्जी बताया जिसको लेकर शिक्षक ने गुरुवार को कई पत्रकारों के साथ अपर पुलिस महानिदेशक के वहां जाकर प्रार्थना पत्र दिया और काशीनाथ सिंह पर कार्यवाही करने की मांग किया।
वही शिक्षक ने यह भी बताया कि काशीनाथ सिंह के द्वारा शिक्षक से बार बार रुपये की मांग की जाती थी और रुपये देने से जब शिक्षक ने मना कर दिया तो काशीनाथ जो अपने आपको हिन्दू युवा वाहिनी का नेता बताते है उन्होंने शिक्षक के मार्कसीट को शोसल मीडिया में वायरल कर दिया वही दूसरा आरोप यह भी था कि काशीनाथ सिंह एएसपी लिखी गाड़ी में बैठकर कुछ पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में फोटो खिंचवाने का भी काम करते है जिसकी कापी भी सबूत के तौर पर प्रस्तुत किया और पत्रकारों ने इस मामले पर कार्यवाही की मांग किया। जिस पर इस मामले में तत्काल प्रभाव से जाँच के लिए एसपी महराजगंज को निर्देशित किया गया है।


