Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमउर बाजार कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किराना की...

समउर बाजार कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किराना की दूकान मे नकब काट किया चोरी

समउर बाजार कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किराना की दूकान मे नकब काट किया चोरी

शत्रुघ्न यादव

समउर बाजार कुशीनगर ! तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किराना की दूकान का नकब काट कर कैश बॉक्स में रखे बीस हजार रुपये पर हाथ साफ कर चलते बने। घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित दुकानदार ने समउर बाजार पुलिस चौकी पर तहरीर सौप कर कार्यवाही की मांग किया।मिली जानकारी के अनुसार समउर बाजार कस्बे के समउर-फाजिलनगर मार्ग पर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव के टोला दिप राय के निवासी विपिन राय की किंराने की दुकान है। पीड़ित के मुताबिक बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने उनके किराने की दुकान के पिछले हिस्से का नकब काट कर कैश बॉक्स में रखे बीस हजार नगद रुपयों पर हाथ साफ कर लिया।दुकानदार वृस्पतिवार की सुबह जब अपने दुकान पर पंहुचा तो उसे इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की जानकारी समउर बाजार पुलिस चौकी पर दे दी है। घटना की सूचना पर हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने घटना का जायजा लिया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज समउर प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे