विलक्षण योग शिविर में जाग्रत हुए योग साधक- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान

विलक्षण योग शिविर में जाग्रत हुए योग साधक- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान

गोंडा जिले के स्वामीनाथ महादेव लान निकट नवीन गल्ला मंडी में विगत 3 दिनों से चल रहे दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वधान में श्रीमद् भागवत कथा व विलक्षण योग शिविर में अधिक योग साधकों ने भाग लेकर अपने जीवन को स्वास्थ्य व निरोग रखने का प्रयास किए। प्रात काल सभी योग साधक साधिकाओं को योग द्वारा योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी ने सभी को एकात्म भाव के साथ ध्यान कराकर शारीरिक व मानसिक संतुष्टि देते हुए विभिन्न आसनों व प्राणायामों का अभ्यास कराये तत्पश्चात अगले क्रम में जीवन को योग के साथ साथ आहार विहार का चर्चा करते हुए पूरे दिनचर्या को लेकर संक्षिप्त रूप से स्वास्थ्य क्रम को रखे।आयोजित कार्यक्रम के मुख्य संचालक स्वामी अर्जुन आनंद जी ने गोंडा जिले के समस्त सम्मानित जनता जनार्दन को यह इशारा करते हुए सभी जनमानस को निमंत्रण किये कि आप श्रीमद भगवत कथा के साथ योग का भी आनंद ले सुबह 6बजे से समिलित होये क्योंकि योग के माध्यम से ही जीवन को स्वास्थ्य बनाकर केवल के तरफ बढ़ा जा सकता है।कार्यक्रम दौरान विशिष्ट महानुभाव योगेश जी, दुर्गेश जी, सूरज जी, कल्याणी जी, नीरज जी, अंगिरा जी, जयमति जी इत्यादि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *