पंचायत विभाग का कारनामा पति को प्रधानमंत्री पत्नी को लोहिया आवास
महराजगंज से बडी खबर नौतनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत कोहडवल निवासी बुद्देश शैनी ने समाधान दिवस मे शिकायत कर आरोप लगाया था कि बाबूलाल पुत्र रामआसरे को वर्ष 2015-16 मे लोहिया आवास और वर्ष 2018-19 मे प्रधानमंत्री आवास दिया गया है जिसमे ग्राम विकास अधिकारी जयहिन्द भारती को जांच करने के लिए नामित किया गया।ग्राम विकास अधिकारी ने जांच पड़ताल किया तो सत्यता कुछ और सामने आई। जांच आख्या के आधार पर मोहरी पत्नी बाबूलाल को वर्ष 2015 -16 मे लोहिया आवास और बाबूलाल पुत्र रामआसरे को वर्ष 2018-19 मे प्रधानमंत्री आवास दे दिया गया। आलम यह है कि पत्नी को लोहिया और पति को प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराया गया। जांच अधिकारी ने अपनी जांच आख्या 10 अक्टूबर को अग्रिम कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को सुपुर्द कर दिया है।


