दो छात्र स्कालरशिप फार हायर एजूकेशन को चयनित
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर पनियरा नगर पंचायत स्थित पनियरा इंटर कालेज (मन्नान खाँ विद्यालय) के दो छात्र स्कालरशीप फार हायर एजूकेशन के लिए चयनित हुए हैं। इन दो छात्रों में 2022 की इंटर परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र क्रमशः बंटी यादव पुत्र घनश्याम यादव व मो.अनीस अंसारी पुत्र सलाउद्दीन अंसारी के नाम शामिल हैं। इनमें बंटी यादव ने इंटर परीक्षा में 500 में 421 अंक पाकर 84.24 प्रतिशत तथा मो. अनीस अंसरी ने 500 में 410 अंक पाकर 82 प्रतिशत से उत्तीर्ण कर विद्यालय के टाप फाइव में स्थान प्राप्त किया था। दोनों छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम खां, प्रधानाचार्य आफताब आलम खां सहित विद्यालय के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।


