कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कार्यभार ग्रहण किया

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कार्यभार ग्रहण किया

भगवन्त यादव संबाददाता

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर प्रमोद तिवारी सहित कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत सभी प्रांतीय अध्यक्षों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। यूपी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। खाबरी ने कार्यभार संभालने से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यभार संभालते ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को गले लगाकर बधाई दी।इसके पहले शुक्रवार को दिन भर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय को सजाया गया और तैयारियां चलती रहीं। खाबरी के लखनऊ की सीमा में प्रवेश करने पर उनका जगह-जगह फूल माला से स्वागत किया गया।खाबरी और उनकी टीम में शामिल प्रांतीय अध्यक्ष पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा) व योगेश दीक्षित ने पदभार ग्रहण कियाखाबरी के स्वागत में प्रदेश पिछड़ा बर्ग व युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई समेत अन्य कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी भी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत मे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *