विदेश मे नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी,श्यामदेउरवा पुलिस ने किया 420 का मुकदमा दर्ज
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में नामजद मुकदमा पंजीकृत कर थाना श्यामदेउरवा पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। जानकारी होते ही साहेब अली पुत्र वसीउल्लाह फरार है। पनियरा थाना क्षेत्र के मौलागंज गांव निवासी औरंगजेब का कहना है की बड़हरा बरईपार गांव निवासी साहेब अली पुत्र वसीउल्लाह
ने विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर उनसे ₹93000 रूपये लिए हैं।लगभग दो वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी जब वे नौकरी नहीं दिला पाए तो अपने रुपए वापस मांगे। साहेब अली पुत्र वसीउल्लाह ने उनके रुपए वापस करने से इंकार कर दिया।और उन्हें तरह-तरह की धमकियां देने लगे। जिससे आजीज होकर
औरंगाबाद ने थाना श्यामदेउरवा एसओ व एसपी महराजगंज से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। जिसके उपरांत एसपी व एसओ के निर्देश पर श्यामदेउरवा पुलिस ने साहेब अली पुत्र वसीउल्लाह के विरुद्ध आईपीसी की धारा 419 420 406 एवं 506 के तहत नामजद केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना श्यामदेउरवा से मिली जानकारी के अनुसार औरंगजेब की तहरीर के आधार पर साहेब अली पुत्र वसीयुल्लाह के विरुद्ध नामजद केस दर्जकर कार्यवाही की जा रही है।


