Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस और बदमाशों में मुठभेड़,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे आरोपी

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे आरोपी

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे आरोपी

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज से बडी खबर शिकारपुर में दो बदमाशाें से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस से खुद को घिरता देखकर बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पिस्टल और एक बाइक बरामद हुई है। वहीं दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।शुक्रवार सुबह थाना सिन्दुरिया प्रभारी नासिर हुसैन एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ शिकारपुर पहुंचे। बाइक सवार दो लुटेरों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की जा रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंकना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राहुल पाण्डे उर्फ मयंक पाण्डे पुत्र रविन्द्र पाण्डे ग्राम हरखपुरा टोला सोनबरसा थाना घुघली के रूप में हुई है।आरोपी के पास से पुलिस ने 28 हजार 500 रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार बदमाश ने फरार साथी का नाम गौतम उर्फ संदीप पुत्र राजकुमार हरिजन ग्राम परसा गिदही, थाना घुघली बताया है।बदमाशों ने 27 सितंबर को लक्ष्मीपुर कोट में शराब व्यवसायी से लूट की थी। इसके अलावा 5 सितम्बर को ज्वैलर्स की दूकान में लूट, रमपुरवां नहर के पास एक महिला से सोने की चेन छीनने और जिला गोरखपुर में एक महिला से सोने की चेन छीनकर नेपाल में बेच की घटना कबूल की है। पुलिस आरोपियों का सहयोग करने और फर्जी पते का सिम उपलब्ध कराने वालों को चिन्हित कर रही है। आरोपी पर गैंगस्टर लगाई जाएगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे