Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा ब्लाक में पीएम किसान सम्मान निधि सत्यापन के नाम पर अवैध...

पनियरा ब्लाक में पीएम किसान सम्मान निधि सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली

पनियरा ब्लाक में पीएम किसान सम्मान निधि सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पीएम किसान निधि के सत्यापन के नाम पर भी अवैध वसूली का मामला सामने आया है । किसानों के लिए चलाई गई सरकार की योजना पर सरकारी अफसर कर्मचारी ही पलीता लगा रहे हैं। महराजगंज जिले के पनियरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा जंगल बड़ाहरा में सत्यापन के नाम पर घूसखोरी किया गया।
सम्मान निधि पाने वाले अपात्र लोगों की खोजबीन के लिए सत्यापन हो रहा है। बताया जाता है कि मंगलवार को ग्राम सभा जंगल बड़ाहरा के चौरी चौराहे पर पनियरा ब्लाक के कृषि विभाग के कर्मचारी उमेश कुमार गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सत्यापन करने पहुंचे थे। वहां पीएम किसान निधि का सत्यापन करने की बात कही। गांव में घूमकर अवैध वसूली किया। और उनकी ओर से एक सत्यापन करने के नाम पर सौ रुपए मांगे गए और रिश्वत का पैसा करीब सौ ग्रामीणों से लिया।जब ग्रामीणों को यह जानकारी हुई की अवैध रूप वसूली किया जा रहा है तब ग्रामीणों ने विरोध किया तो करीब पन्द्रह से बीस लोगों का पैसा वापस कर कर्मचारी उमेश कुमार भाग गया। हिंदी दैनिक सोशल मीडिया टाइम्स संवाददता के द्वारा ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव से पीएम किसान निधि का सत्यापन की जानकारी लिया गया।तो उन्होंने कहा की मुझे ऐसा की कोई जानकारी नहीं है। सत्यापन के नाम पर पैसा लेने वाले ब्यक्ति और कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पनियरा खंड विकास अधिकारी डॉ सुशांत सिंह से कार्रवाई की मांग किया है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे