Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के तहत होमगार्डों ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के तहत होमगार्डों ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के तहत होमगार्डों ने किया वृक्षारोपण

महराजगंज।प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर मनाये जा रहे पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के तहत जिला कमांडेंट विंध्याचल पाठक के नेतृत्व में नगर पंचायत बृजमनगंज के शिवालय पोखरे पर होमगार्ड दल के सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया वृक्षारोपण कार्यक्रम।इस अवसर पर जिला कमांडेंट ने बताया कि जल एवं वृक्ष पृथ्वी पर समस्त प्राणियों को जीवन प्रदान करता है।इन दोनों से आक्सीजन मिलता हैं।पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्ष एवं जल का संरक्षण करना जरूरी है।हम सभी को अपने घरों के आस पास अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए साथ ही साथ जल को संरक्षण करने का मतलब पानी के अनावश्यक प्रयोग को रोकना व जल को दुषित होने से बचाना।इसका सबसे सरल तरीका है जल को पुनः प्रयोग करना और वर्षा के जल को एक जगह एकत्रित करना जैसे तालाब, डैम, छोटे गड्ढे आदि।पुनः इसे हम खेतों की सिंचाई या अन्य किसी काम में ला सकते हैं।जल के महत्व को लोगों को बतायें। इस दौरान ब्लाक प्रमुख पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रधान संघ अध्यक्ष पूर्व ग्राम प्रधान पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व ब्लाक प्रमुख बीडीसी जिला कमांडेंट विंध्याचल पाठक बृजमनगंज अरविंद मनोज उपाध्याय रन होमगार्ड ओम प्रकाश पांडे होम गार्ड महेंद्र यादव शिव प्रकाश सिंदूर विजय चौधरी लोहर पटेल रमेश कुमार पुदीना प्रसाद दिनेश कुमार सुख नारायण सूर्यप्रकाश दुर्गा राम चौधरी गोविंद धर दुबे हरीश मणि सहित समस्त होमगार्ड मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे