दबंगों ने की महिला से मारपीट महिलाओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
अबुलैस अंसारी
जिला देवरिया थाना गौरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत सेखुई बगहा की निवासिनी सरोजनी देवी ने थाना अध्यक्ष को लिखित पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है सरोजिनी देवी का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों ने हमारे घर में रात घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और घर में रखें दो पहिया वाहन टीवी कूलर फ्रिज वाशिंग मशीन को भी दबंगो ने क्षतिग्रस्त किया घर में घुसकर सामान के साथ भी तोड़फोड़ की सरोजिनी ने अभियुक्तों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कर रही है


