डॉ अरुणेश यादव को विशिष्ट शिक्षक एवम सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया

डॉ अरुणेश यादव को विशिष्ट शिक्षक एवम सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया
मुजफ्फरनगर:-यूपी के होली प्वाइंट पब्लिक स्कूल, मुजफ्फर नगर में यूपी योगा एसोसिएशन के तत्वाधान से आयोजित “एक कदम मानवता की ओर” नाम से सामाजिक सेवा सम्मान समारोह 2022 में प्रोफेसर, समाजसेवी एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अरुणेश यादव को विगत कई वर्षों से समाज हित में की जा रही उनकी विशेष सेवाओं के लिए “विशिष्ट सामाजिक सेवा सम्मान” द्वारा सम्मानित किया गया।डॉ अरुणेश यादव भौतिक विज्ञान से पीएचडी है तथा पेशे से भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर है। साथ ही एक शिक्षाविद, सच्चे समाजसेवी,विचारक, जुझारू किसान नेता, और कुशल राजनेता है।20 वर्ष विभिन्न कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहे ।इसके अतिरिक्त अपना एक समाज सेवी संगठन यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस संगठन का उद्देश्य शिक्षा और रोजगार की दिशा में कार्य करना है। इनका संगठन लगभग 7 राज्यों में सक्रिय है और गरीबों एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा चिकित्सा की दिशा में हर संभव मदद करता है। साथ ही यह संगठन हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में बच्चों को रोजगार दिलवाने का काम करते हैं।
कॉविड काल में पिछले 2 वर्ष में इन्होंने हजारों लोगों को भोजन करवाया और आईसीयू बेड, ब्लड ,प्लाजमा , ऑक्सीजन आदि द्वारा मदद पहुंचा कर सैकड़ों लोगो की जान बचाई।डॉक्टर यादव पिछले कई वर्षों से किसानों, दलितों, शोषित और वंचितों के हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछले वर्ष चले किसान आंदोलन में यह 13 महीने गाजीपुर बॉर्डर पर किसान साथियों का उत्साहवर्धन करने के लिए दिन रात उनके साथ रहे और किसानों के हक और अधिकार के लिए सरकार से निरंतर संघर्ष करते रहे।डॉक्टर यादव इस समय बेरोजगारी से पीड़ित युवाओं के लिए विशेष रुप से मुहिम चला रहे हैं जिसके तहत वह सरकार से लगातार अपील कर रहे हैं कि केंद्र और राज्य सरकार में जितने भी पद खाली हैं उनको अति शीघ्र भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए जिससे कि लाखों करोड़ों युवाओं को रोजगार प्रदान कर लाभान्वित किया जा सके।
वर्तमान समय में डॉ यादव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग विभाग में राष्ट्रीय प्रवक्ता है। डॉ यादव तमाम न्यूज़ चैनल एवं सोशल मीडिया के सभी माध्यमों पर दलितों पिछड़ों, शोषित और वंचितों को सामाजिक हक दिलवाने के लिए लगातार आवाज उठाते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *