आर के क्रिकेट एकेडमी महराजगंज ने रॉयल क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर को 40 रनों से हराया

आर के क्रिकेट एकेडमी महराजगंज ने रॉयल क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर को 40 रनों से हराया

अमन यादव की शानदार अर्धशकीय पारी

गोरखपुर/महाराजगंज- गोरखपुर के स्थानीय सेंट एंड्रीयूज कॉलेज के ग्राउंड पर खेले गए (35-35 ओवर) मैत्रीपूर्ण मैच में आर के क्रिकेट एकेडमी हरपुर चौक महराजगंज ने रॉयल क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर को 40 रनों से पराजित कर दिया।
आर के क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन शुरुआत कुछ अच्छी नही रही, विशाल पटेल 10 रनों के योगदान के पश्चात आउट हो गए, लेकिन अमन यादव एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में 4 चौको और 1 छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेल कर अपनी टीम को संभालते हुए सम्मान जनक स्कोर तक पहुचाया। आर के की टीम ने 30 ओवरों 122 का स्कोर बनाने में सफल हुई। 122 रनों के लक्ष्य को पूरा करने उतरी रॉयल की टीम कुछ अच्छा नही कर सकी, आर के गेदवाजो के सामने बेबस दिखी, रॉयल के कैफ 40 रनों के अतिरिक्त कोई बल्लेबाज सफल नही हुआ और 23 ओवरों 82 रनों पर ही पूरी टीम शिमट गयी। आर के टीम के अजित गौतम(3 विकेट) और मोहम्मद रेहान (3 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। अमन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *